गुड मॉर्निंग जी।
आज है मास्टर तारा सिंह जी का जन्मदिन
महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल
अमेरिका के हमले के बाद ईरान की संसद ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का प्रस्ताव संसद में पास किया है। अगर यह बंद होता है तो भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर असर पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर
कुल्हड़ पिज्जा कपल फिर सुर्खियों में छाया
सहज अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने उन इंफ्लूएंसर्स को कहा कि कुछ लोग धर्म की आड़ में बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
लुधियाना जीत के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान
अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा में जाने वाली सभी अटकलों को खारिज कर दिया है और कहा कि वह राज्यसभा नहीं जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में लगी भीषण आग
जाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण हाईकोर्ट का लेडीज बार रूम और रूम नंबर 4 जलकर पूरी तरह से खाक हो गया है। पढ़ें पूरी खबर
दिलजीत-हानिया आमिर की फिल्म विवादों में
बॉलीवुड एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ सुर्खियों में बन गए हैं। बीती रात एक्टर ने अपने आने वाली फिल्म सरदार जी 3 का ट्रेलर रिलीज किया है। पढ़ें पूरी खबर
AAP ने जीता लुधियाना उपचुनाव, सीएम ने दी बधाई
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने लुधियाना उपचुनाव को 10 हजार वोटों से जीत लिया है। इस जीत के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी को जीत की बधाई दी है। पढ़ें पूरी खबर
पंजाब में मानसून की एंट्री, बारिश के आसार
जालंधर में रविवार को पूरा दिन बादल छाए रहे। जिस तरह से दिन में काली घटा छाए हुए थी एक बार तो ऐसा लगा कि मानो आज जमकर बारिश होगी। पढ़ें पूरी खबर
पंजाब में फॉर्च्यूनर कार में मिली परिवार की ला'शें
पंजाब के राजपुरा में फॉर्च्यूनर कार से एक ही परिवार के 3 सदस्यों के शव मिले हैं। जिसके बाद आस-पास के गांवों में हड़कंप मच गया। पढ़ें पूरी खबर
अमेरिका ने भारत को लेकर अपने नागरिकों को दी चेतावनी
अमेरिका ने भारत की यात्रा को लेकर अपने नागरिकों को दुष्कर्म और हिंसक अपराधों की बढ़ती घटनाओं, नक्सली गतिविधयों और आतंकी हमलों की आशंका को आधार बनाकर सतर्कता बरतने और कुछ राज्यों की यात्रा से परहेज करने के लिए कहा है। पढ़ें पूरी खबर
रुझान के बाद नीटू शटरां वाले ने तोड़ा फोन
लुधियाना उपचुनाव के अब तक 7वें राउंड के रुझान आने के बाद नीटू शटरां वाला काफी हताश हो गया और उसने गुस्से में फोन तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर
आज का पंचांग
24 जून को आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। चतुर्दशी तिथि शाम 7 बजे तक रहेगी। वहीं दोपहर 12:54 मिनट से शुरु होकर शाम 7 बजे तक स्थायीजय योग रहेगा। इसके अलावा दोपहर 12:55 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र रहेगा। अभिजीत मुहुर्त जो कि किसी भी शुभ काम के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है वो सुबह 11:56 बजे से लेकर दोपहर 12:52 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 03:52 से लेकर 5:36 बजे तक रहेगा।
आज का राशिफल
सभी योगों में से सबसे ज्यादा ताकतवर माने जाने वाला गजकेसरी योग जो कि देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा की युति से बनता है वो 24 जून को बनेगा क्योंकि 24 जून को चंद्रमा मिथुन राशि में जाने वाले हैं जहां पर पहले से ही देवगुरु बृहस्पति बैठे हैं ऐसे में 24 जून को मिथुन राशि में चंद्रमा-गुरु की युति से गजकेसरी योग बनेगा और यह योग 27 जून तक रहेगा।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह अमावस्या योग उनकी कुंडली के चतुर्थ भाव यानी सुख भाव में बन रहा है। इसका असर पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। घर में तनावपूर्ण माहौल बन सकता है और माता के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। इस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और किसी पर भी अंधा भरोसा करने से बचें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी या करियर की तलाश में लगे लोगों को अभी थोड़ी और मेहनत और धैर्य की जरूरत होगी।
वृषभ राशि
आज इस राशि पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। गजकेसरी योग बनने के कारण वृषभ राशि वालों को शुभ लाभ की प्राप्ति होगी। इस दौरान आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको लक्ष्य की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि
गजकेसरी योग मिथुन राशि वालों के लिए भी बहुत ही शुभकारी रहेगा। आपको परिवार का साथ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा लेकिन कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए अमावस्या योग बारहवें भाव में बन रहा है, जिसे ज्योतिष में हानि और व्यय भाव कहा जाता है। इस योग के प्रभाव से मानसिक तनाव और चिंता में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता के बीच मतभेद या घर का वातावरण भी चिंता का कारण बन सकता है। इस दौरान नकारात्मक विचार आपको घेर सकते हैं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं, इसलिए स्वयं पर ध्यान दें और मानसिक रूप से मजबूत बने रहें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। 24 जून को आप जिससे भी मिलेंगे वो आपसे प्रभावित होगा। व्यापार में आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। यदि आप कामकाजी हैं तो आपको वर्क प्लेस पर वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जा रही है। अपने करियर को लेकर मन में असमंजस्य की स्थिति पैदा हो सकती है। पर ये जल्दी दूर भी हो जाएगी। सेहत पहले से अच्छी रहेगी। ड्राई फूड खाने की सलाह आपको दी जा रही है। दांप्तय जीवन चल रहा विवाद दूर होगा। खर्चों को कंट्रोल करने की सलाह आपको दी जा रही है। सूर्य भगवान को जल अर्पित करने से काम आसान हो जाएंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले मंगलवार को घर और ऑफिस दोनों जगह प्रकृति का आनंद लेंगे। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी दिन अनुकूल है। आपका कॉफिडेंस ही आपको सक्सेस दिलाएगा। सरकारी काम कराने में आपको धैर्य से काम लेना होगा। जो छात्र नए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आपको गर्व महसूस होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। मसूर की दाल दान करने से आपके काम बनेंगे।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन जोश भरा रहेगा। 24 जून को आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आप अपने प्लान में बदलाव ला सकते हैं। व्यापारी हैं तो उसमें कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दिल की बजाए दिमाग से काम करने की सलाह आपको दी जा रही है। व्यापारियों को आर्थिक लाभ से कर्ज में छुटकारा मिलेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन प्रॉपर्टी में निवेश करने की सलाह दे रहा है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। 24 जून को धन लाभ का योग बन रहे हैं। समाज कल्याण की तरफ भी आपकी रुचि रहेगी। शत्रु आपको हराने की कोशिश करेंगे पर ये करने में सफल नहीं होंगे। नौकरीपेशा हैं तो सफलता के योग हैं। आपको ऑफिस में किसी बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए साधन मिलेंगे। पुराने मित्र का अचानक फोन आएगा।जरूरतमंद को भोजन कराने से आर्थिक पक्ष मजबूत होने से संकेत हैं।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों का दिन करियर के मामले में लाभ से भरा होगा। घरेलू जरूरतों पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन आय के स्रोत स्थिर रहेंगे। बिजनस पार्टनर या किसी पुराने सहयोगी से मतभेद हो सकता है, जो आगे चलकर समझौते में बदलेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने से राहत मिलेगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में हल हो सकते हैं। व्यवसाय से जुड़ा बड़ा निर्णय न लें, पर तैयारी अवश्य करें। धन फंसने से बचाने हेतु भरोसेमंद व्यक्तियों पर ही विश्वास करें
मकर राशि
मकर राशि के लोगों का भाग्य साथ दे रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और किसी पूर्व प्रयास का लाभ मिलेगा। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे जातकों को पदोन्नति या वेतनवृद्धि की सूचना मिल सकती है। व्यापार में नया अनुबंध फायदेमंद सिद्ध होगा। रात्रि में घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर खर्च संभव है। वाहन संबंधित कोई आकस्मिक खर्चा सामने आ सकता है, इसीलिए फिजूलखर्ची से बचें। निवेश के लिए दिन अनुकूल है, पर लंबी अवधि के लिए सोचें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों का दिन तरक्की से भरा होगा। कोई कानूनी या संपत्ति से जुड़ा कार्य अचानक उभर सकता है, जिसमें खर्चा बढ़ेगा। पत्नी या परिवार के अन्य सदस्य के इलाज में अधिक खर्च हो सकता है, लेकिन वह जल्दी ठीक भी हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी परख और दूरदर्शिता का लाभ मिलेगा। अगर कोई ज़मीन या मकान खरीदना चाह रहे हैं तो दिन दस्तावेज़ों की जांच अवश्य करें। फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाना जरूरी है। आपको धन के मामले में बड़ा लाभ होने के योग हैं। आपकी तरक्की होगी।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों का मन काफी सकारात्मक रहेगा। बिजनस में तेजी से हो रही प्रगति आपको आत्मविश्वास से भर देगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे, विशेषकर यदि आप ऑनलाइन या कंसल्टेंसी से जुड़े हैं। विद्यार्थी वर्ग को करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आप किसी पुराने लोन को चुकाने की सोच रहे हैं, तो अब शुरू कर सकते हैं। वाहन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की खरीदारी संभव है। आपकी योजनाएं सफल होंगी और कारोबारी मामलों में लाभ के योग बने हैं।