खबरिस्तान नेटवर्क: पंजाब के जालंधर कैंट से विधायक और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी परगट सिंह ने कांग्रेस की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह कदम लुधियाना उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उठाया है। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों उर्फ किक्की ढिल्लों ने भी उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
हाईकमान को भेजा इस्तीफा
जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं ने कांग्रेस हाईकमान को अपना इस्तीफा भेज दिया है। किक्की ढिल्लों फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं, जबकि परगट सिंह जालंधर में हैं।
संजीव अरोड़ा को मिले 35 हजार से ज्यादा वोट
आपको बता दें कि लुधियाना उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को 35,179 वोट मिले हैं। उन्होंने 10,637 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।