पंजाब में बीते दिन कई जिलों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। वही आज फिर सुबह से ही पंजाब के कई जिलों में बदल हुए है। आज पंजाब में बारिश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में इस तरह का मौसम 22 जून तक बना रहेगा।
बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट
बीते दिन हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान में औसतन 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है। पंजाब में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई। जिसमें लुधियाना में 4.4 मिमी, पटियाला में 3.0 मिमी, मोहाली में 0.5 मिमी बारिश हुई।
बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार आज भी पंजाब के ज्यादातर जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।वही मौसम विभाग ने आज पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में यलो अलर्ट जारी किया है।अगले दो दिन में तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन इसके बाद फिर से 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।