पंजाब के कई जिलों में रविवार को रुक रुककर बारिश हो रही है। सुबह तक तक अमृतसर, जालंधर, लुधियाना पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में ऑरेंज अलर्ट हैं। दूसरे जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कहीं बारिश तो कहीं ओलावृष्टि की संभावनाएं ज्यादा है। जालंधर के सोफी पिंड में ओलावृष्टि देखने को मिली।
इतना रहा टैंपरेचर
पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 3.3 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। सबसे कम 7.6 डिग्री के तापमान के साथ मोगा ठंडा रहा। इसके अलावा अमृतसर का पारा 10.3, लुधियाना का 9.4, पटियाला का 8.4, पठानकोट का 9.2, बठिंडा का 9.0, फरीदकोट का भी 9.0, गुरदासपुर का 9.0, एसबीएस नगर का 10.1, बरनाला का 9.0 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश की भविष्यवाणी की है। सोमवार को पंजाब में कई जगहों पर घना कोहरा देखने को मिलेगा।
वहीं हरियाणा-चंडीगढ़ में रविवार सुबह तक अमृतसर, फरीदकोट, पानीपत, करनाल, पंचकूला, हिसार, जींद, नारनौल में बूंदाबांदी का दौर जारी है। यहां करीब 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कई जिलों में बूंदाबांदी के बाद मौसम खुल गया है। हालांकि बादल अभी भी छाए हुए हें।
10 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
हरियाणा के 10 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जिसमें भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक और सोनीपत शामिल हैं।
दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की संभावना
उधर, हिमाचल में दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के बाद 7 फरवरी तक बर्फबारी-बारिश की संभावनाएं हैं। चंबा-लाहौल स्पीति में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर भी बर्फबारी की संभावनाएं बनी हुई हैं।