गुड मॉर्निंग जी।
आज है दिलीप कौर टिवाणा जी का जन्मदिन
CM मान की पानी को लेकर हरियाणा को नसीहत
सीएम मान ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि - 'पानी के लिए पंजाब में कत्ल हो जाया करते हैं इसलिए पंजाब से एक भी बूंद पानी नहीं किसी को दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
OLA-Rapido राइड कैंसिल होने पर यूजर्स का फायदा
गर अब कोई कैब ड्राइवर आपकी बुकिंग कैंसिल करेगा तो उस पर भी तुरंत जुर्माना लगेगा। खास बात तो यह है कि ये जुर्माना सीधे उसी समय यात्री के अकाउंट में ट्रांसफर भी होगा। पढ़ें पूरी खबर
चंडीगढ़ आ रही फ्लाइट के दोनों इंजन में लगी आग
चंडीगढ़ आ रही फ्लाइट के अचानक दोनों इंजन फेल हो गए, जिस कारण प्लेन में बैठे पैसेंजर्स में हड़कंप मच गया। फ्लाइट में 150 से पैसेंजर्स सवार थे। पढ़ें पूरी खबर
पाकिस्तानी पूर्व पीएम इमरान खान का रेप!
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ आर्मी के मेजर ने दुष्कर्म किया। जिसकी मेडिकल रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर
पाकिस्तान से नहीं आएगी कोई चिट्ठी न कोई संदेश
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान पर एक्शन लिया है। अब पाकिस्तान से न तो कोई डाक-पार्सल आएगा और न ही भारत की तरफ से जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
लॉरेंस बिश्नोई और पाक डॉन शहजाद भट्टी की दोस्ती खत्म
पहलगाम आतंकी हमले के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बदला लेने की धमकी दी थी। इस धमकी के मिलने के बाद पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी बौखला गया है। पढ़ें पूरी खबर
पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत का एक और फैसला
पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। अब भारत ने पड़ोसी देश पाकिस्तान से सभी आयातों पर रोक लगा डाली है। पढ़ें पूरी खबर
पंजाब में 10 IPS/PPS अफसरों का ट्रांसफर
पंजाब में पुलिस प्रशासन में आला अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं। 9 IPS और एक PPS अधिकारी को बदल दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
पंजाब में बड़ी वारदात, सरेआम गोलियों से भूना आढ़ती
पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज तरनतारन में सुबह आढ़ती और पूर्व सैनिक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पढ़ें पूरी खबर
UPI इस्तेमाल करने वालों लिए बड़ी खबर
UPI का इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि 16 जून पेमेंट करने का तरीका और भी तेज होने जा रहा है। NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) ने UPI सर्विस को तेज और बेहतर करने के लिए बदलाव कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
आज का पंचांग
04 मई 2025 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन पुष्य नक्षत्र और गांदा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त 11:45 − 12:36 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 17:00 − 18:37 मिनट तक रहेगा।
आज का राशिफल
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए दिन करियर के मामले में सफलता से भरा होगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और आपको खुशी मिलेगी। समाज में आपके अच्छे कार्यों से आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। आपके जीवन में तरक्की के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए दिन सफलता से भरा रहेगा। आपके लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। आपका मन नई योजनाओं में लगेगा और आपकी तरक्की होगी। कहीं जाने से आपको लाभ मिलेगा। कानूनी विवाद में आपकी जीत होगी। आपके लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन रचनात्मक है। किसी काम को पूरा करने में आपका पूरा दिन बीतेगा। आपको वही काम करने को मिलेगा जो आपको सबसे ज्यादा पसंद है। आपकी तरक्की होगी और आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नई योजनाएं भी आपके दिमाग में आएंगी। आपको अपने सीनियर का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए दिन सृजनात्मक है। आपको हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जो भी काम मन लगाकर करेंगे, उसका फल आपको तुरंत मिलेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। आपके जीवन में महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में आपके विचारों के अनुसार माहौल बनेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए दिन करियर के मामले में व्यस्तता से भरा रहेगा। आपके ऊपर काम का बोझ रहेगा। धर्म और आध्यात्म के मामले में आपको लाभ होगा। कहीं जरूरी किसी की मदद या दान पुण्य कर सकते हैं। पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकालना अच्छा रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को हर मामले में सावधानी से काम करने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा कि आप किसी मामले में फैसला लेने से बचें। आसपास के लोगों से किसी तरह का विवाद न करें। अपनी किस्मत पर भरोसा रखें। आत्मविश्वास के साथ काम करें।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए दिन लाभदायक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद सुलझ सकते हैं और आपके किसी नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। आपको जमीन-जायदाद के मामले में सफलता मिलेगी। आपके लिए तरक्की के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन आर्थिक मामलों में लाभ से भरा होगा। दिनभर लाभ के अवसर मिलेंगे, इसलिए सक्रिय रहें। परिवार में सुख-शांति रहेगी और आपको लाभ होगा। नौकरी या व्यापार में कुछ नयापन ला सकें तो आपको लाभ होगा। आगे चलकर आपकी अच्छी कमाई होगी। आपके काम में जान आएगी।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएंगे तो आपको बड़ा लाभ होगा। रोजमर्रा के काम से हटकर कुछ नया करने की कोशिश करें। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए दिन सामान्य है। पार्टनरशिप में कोई काम करने पर आपको सफलता मिलेगी। आपके लिए तरक्की के संयोग बनेंगे। व्यापार में काफी फायदा होगा। आपकी तरक्की होगी। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का यह अच्छा मौका है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को सफलता मिलेगी। लेकिन आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की सलाह दी जाती है। मौसम बदलने का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। खान-पान में लापरवाही न करें। व्यापार के मामले में दिन सुखद रहेगा। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने से आपको लाभ होगा। आपके लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। परेशानियों को धैर्य और विनम्रता से ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं जिसकी आपको अभी तक कमी रही है।