पंजाब सरकार ने 26 फरवरी को सरकारी अवकाश घोषित किया है। सरकार की ओर से जारी कैलेंडर में महाशिवरात्रि के अवसर पर छुट्टी का ऐलान किया गया है। जिसके तहत प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। बता दें कि हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि को बड़ा पर्व माना जाता है। बड़ी संख्या में लोग आस्था के साथ इस दिन को मनाते हैं।

क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसी वजह से इस दिन महाशिवरात्रि के पर्व को मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से वे जल्द प्रसन्न होते हैं।