खबरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में 7 जून को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के कारण सरकारी छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही 8 जून रविवार को भी छुट्टी रहेगी। पंजाब सरकार ने पूरे पंजाब में इस दिन छुट्टी घोषित की है। इस दौरान पंजाब में सभी सरकारी दफ्तर बंद रहँगे। वही आपको बता दे कि पंजाब में स्कूलों और कॉलेजों में पहले ही गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की जा चुकी है। इस दौरान जो है 2 जून से 30 जून तक स्कूलों में अवकाश रहेगा।
जाने क्या है ईद-उल-अजहा (बकरीद)
बकरा ईद एक इस्लामिक समुदाय का अहम त्योहार है। इस त्योहार में बकरे सहित कुछ जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। वही इस साल भारत में 7 जून को बकरीद यानि ईद उल अजहा मनाई जाएगी। बता दे कि तारीख का ऐलान दस दिन पहले चांद दिखने के बाद किया जाता है।
ईद उल फितर के 2 महीने बाद मानई जाती है बकरीद
इसके साथ ही बकरीद, ईद उल फितर के 2 महीने 9 दिन बाद मनाई जाती है। इस्लामिक कैलेंडर के 12वें महीने जुल-हिज्जा के दसवें दिन बकरीद मनाई जाती है।