श्री माता वैष्णों देवी श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब भवन से भैरो घाटी रोप-वे की ऑनलाईन सर्विस शुरू हो गई है।उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस बुकिंग सुविधा का उद्घाटन किया।
सिन्हा ने कहा कि श्रद्धालुओं को श्राइन बोर्ड बेहतर यात्रा सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है। रोप वे की टिकट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू, मां वैष्णोदेवी ओआरजी पहले आओ पहले पाओ पर उपलब्ध रहेंगी। भवन भैरो घाटी में एक घंटे में जाने के लिए 800 के करीब श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा 8 से 10 घंटे हर दिन तक उपलब्ध रहती है।