कनाडा में ब्रदर्स कीपर्स गैंग के गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उप्पल और उसके बेटे की गोलियां मारकर हत्या कर दी है। दोनों बाप-बेटे शॉपिंग प्लाजा के पास मौजूद थे, इस दौरान कुछ अज्ञात हमलावरों आए और उन्होंने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई।
एडमोंटन पुलिस के मुताबिक इस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि कार सवार एक अन्य लड़का बाल-बाल बच गया। मामले में की जांच जा रही है और आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
2 साल पहले भी हुआ था हमला
पुलिस ने कहा कि उप्पल ब्रदर्स कीपर्स गैंग का एक्टिव सदस्य था। पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई। हत्या का संबंध UN गैंग से था। उप्पल पर अक्टूबर 2021 में भी हमला हुआ था, उसमें वह बच गया था। तब शूटरों ने उन पर कई गोलियां चलाईं थी, उक्त घटना के वक्त उनका परिवार भी उनके साथ था। मगर तब उनकी जान बच गई थी।
नशे और हथियारों की तस्करी में था उप्पल का नाम
पुलिस ने कहा कि उप्पल का पिछले काफी दिनों से पीछा हो रहा था। जिस दिन हत्या हुई, उस दिन भी कुछ आरोपियों ने उप्पल का पीछा किया था। मृतक को अवैध हथियार रखने के आरोप में 2013 में 15 महीने की जेल हुई थी। उन पर कोकीन रखने और तस्करी के आरोप में मुकदमा चल रहा था। पिछले दिनों उन पर हथियारों से हमला करने और बंदूक रखने का भी आरोप लगा था।