जालंधर के बस स्टैंड के पास मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने 2 युवकों को गोलियां मार दी। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान हनी चहल और करणवीर के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया गया है।
दोनों की हालत खतरे से बाहर
जानकारी के अनुसार गोली मारने वाले आरोपी की पहचान गुरविंदर बाबा के रूप में हुई है। ये घटना मोता सिंह नगर में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल दोनों जख्मियों की हालत खतरे से बाहर है। बता दें कि जख्मी हुए करणवीर सिंह उर्फ करण टीसी के पेट में गोली लगी है। जिसकी हालत अब खतरे से बाहर है। वहीं, हनी चहल के पैर और हाथ के पास गोली लगी है।
जांच में जुटी पुलिस
हालांकि अभी तक ये नहीं क्लियर हुआ है कि उक्त वारदात किस रंजिश में की गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। जांच में पता चला है कि गुरविंदर बाबा के साथ दोनों का पुराना झगड़ा चल रहा था। जिसके चलते उन पर हमला किया गया है।