खबरिस्तान नेटवर्क: पंजाब में लगातार हो रहे हमले के कारण सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई है। इसके साथ ही स्कूल कॉलेज में छुट्टिया कर दी गई है। पंजाब के शिक्षा मंत्री "हरजोत बैंस" ने इसी बीच एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- हालत देखते हुए, राज्य भर के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। किसी भी छात्रों को हॉस्टल छोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही जब तक छात्र रह रहे है उनके भोजन, आश्रय और देखभाल प्रदान करनी चाहिए। छात्रों के रुकने का कारण परीक्षाएं नहीं होनी चाहिए। घर लौटने वालों के लिए कोई फाइन नहीं होगी।
दुकान बंद करने की घोषणा
हमले को देखते हुए पंजाब में सभी स्कूल और कॉलेज को बंद कर दिए गए है। वहीं दूसरी और पंजाब के बठिंडा, फिरोजपुर, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट और जालंधर में धमाके की आवाज सुनाई दी। पूरे पंजाब में हाई अलर्ट है। साथ ही फिरोजपुर और जालंधर Jalandhar Cantt व आदमपुर के बाजार बंद रखने को कहा है।
फिरोजपुर में दुकानें बंद करने की घोषणा की जा रही है। पंजाब के कई शहरों में रात भर धमाके की आवाजें सुनाई देती रहीं। जिसके कारण लोगों में डर का माहौल है। बठिंडा, फाजिल्का अमृतसर और फिरोजपुर में सायरन भी बज रहे हैं। साथ ही फिरोजपुर की DC दीपशिखा शर्मा ने कहा कि लोग अपने-अपने घरों में ही रहें। खिड़कियों से दूर रहें।
ऑनलाइन पेमेंट बंद
वहीं फिरोजपुर में ऑनलाइन पेमेंट बंद हो गई है। यहां दुकानों में सामान खरीदने पर सिर्फ कैश लिया जा रहा है।
जालंधर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
जालंधर प्रशासन ने धमाके के बाद एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान बड़ी सभाओं या भीड़ से बचने को कहा है, साथ ही खुले में घूमने से बचें, ऊंची इमारतों में जाने से बचने को कहा है।