हमारे शरीर को हेल्दी और फिट रखने में कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे में अगर हमारे शरीर में एक भी पोषक तत्व की कमी हो जाए तो इसका सीधा असर हमारे शरीर पर दिख सकता है। विटामिन डी भी इन्हीं पोषक तत्व में से एक है। बता दें कि विटामिन डी हमारे हड्डियों की सेहत और मानसिक हेल्थ के लिए काफी जरूरी माना जाता है।
इसकी कमी होने पर शरीर में थकान, डिप्रेशन और हड्डियों से जुड़ी परेशानी होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है इसकी कमी होने पर आपके शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द की समस्या हो सकती है।
अगर आप के शरीर के कुछ हिस्से में बहुत ज्यादा दर्द रहती है तो ये विटामिन डी की कमी की और संकेत हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं विटामिन डी की कमी से शरीर में कहां-कहां दर्द होता है और इसकी कमी से कैसे बचा जा सकता है।
विटामिन डी की कमी से इन जगहों पर होता है दर्द
हड्डियों में होता है दर्द
हड्डियों के हेल्थ के लिए विटामिन डी काफी महत्वपूर्ण है। वहीं शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियों में दर्द होना शुरू हो जाता है। दरअसल जब हमारे शरीर में विटामिन डी का लेवल कम होता है तो हमारा शरीर कैल्शियम और फास्फोरस को सही तरीके से अवशोषित नहीं कर पाता है।
ऐसे में हड्डियों में दर्द, हड्डियां टूटने की संभावना काफी बढ़ जाता है। हालांकि इस तरह की परेशानी अक्सर बुजुर्गों में काफी ज्यादा देखा जाता है।
मांसपेशियों में होता है दर्द
जब शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है तो मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। बता दें कि शरीर में विटामिन डी की कमी होने से हमारे शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों के अवशोषण की क्षमता कम हो जाती है। ऐसी स्थिति में मसल्स में दर्द होना काफी सामान्य है।
जोड़ों में बहुत ज्यादा दर्द रहना
जिन लोगों को अकारण ही बहुत ज्यादा जोड़ों में दर्द होता है तो उनके शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। दरअसल विटामिन डी की कमी की वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसी स्थिति में भी जोड़ों में दर्द हो सकता है। अगर आपकी हड्डियां कमजोर है तो ऐसी कंडीशन में एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
शरीर में विटामिन डी कमी को इस तरह से पूरा करें
रोजाना एक से दो अंडे की जर्दी खाएं
डेली दूध का सेवन करें
साबुत अनाज का करें सेवन
मांसाहारी लोग मछली खाएं
डॉक्टर के सलाह अनुसार विटामिन डी का सप्लीमेंट लें
धूप को विटामिन डी का अच्छा सोर्स माना जाता है ऐसे में आप डेली सुबह की धूप लें