दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान जारी है। दिल्ली के मतदाताओं में जबरदस्त का उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री आतिशी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों ने मतदान किया है। 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
9 बजे तक 8.10% मतदान
दिल्ली के चुनाव में इस बार सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के अलावा भाजपा और कांग्रेस समेत 29 दल हिस्सा ले रहे हैं। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनमें 96 महिलाएं शामिल हैं। वोटिंग को लेकर कुल 2696 स्थानों पर 13 हजार 766 पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं, जहां दिव्यांगों और महिलाओं के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। सुबह 9 बजे तक 8.10% वोटिंग हो चुकी है।
11 बजे तक 19.95% हुई वोटिंग
11 बजे तक 19.95% हुई वोटिंग हुई है। वोटिंग के दौरान AAP के 2 विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
आतिशी ने कहा- ये धर्म युद्ध
वहीं आतिशी ने इस चुनाव को धर्म युद्ध बताया। उन्होंने कहा कि एक तरफ पढ़े-लिखे, ईमानदार लोग हैं, दूसरी तरफ गाली-गलौज करने वाले लोग हैं। दिल्ली के लोग काम करने वालों, ईमानदार को जिताएंगे और बुराई को हराएंगे।