आज कल के लाइफस्टाइल को देखते हुए बहुत से लोग अपनी सेहत को फिट रखने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज करते हैं। वहीँ बहुत से लोग खाने पाने का भी ध्यान रखते हैं। दरअसल गर्मी के मौसम में कुछ भी करने का दिल नहीं करता है। ऐसे में यदि डाइट के माध्यम से ही फिट रहने के लिए कुछ उपाय किये जाये तो वो भी शरीर को लाभ देते हैं।
आपको बता दें तापमान बढ़ने से इसका असर शरीर पड़ दिखाई देता है। इसके कारण शरीर में डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और अधिक थकावट महसूस होना करना बनता है। ऐसे में शहद आपकी मदद कर सकता है। शहद में मौजूद कार्बोहाइड्रेट और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में एनर्जी को बढाते हैं।
वहीँ गर्मी में शहद का सेवन लू से बचाने का काम भी करता है। साथ शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। लेकिन ऐसे में ये जानना जरूरी है शहद का सेवन सही तरीके से कैसे करना है। तो आज इसी के बारे में जानते है ।
गर्मियों में शहद का सेवन किस तरह से करें
छाछ में शहद मिलाएं
गर्मियों में छाछ का सेवन काफी बेहतर माना जाता है । यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है साथ ही ठंडक देने का काम भी करता है। इसके साथ ही यह पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करता है। लेकिन अगर आप अपने छाछ में हल्का मिठास डाल लें तो ये और भी स्वादिष्ट हो जाता है। इसके लिए शहद का यूज़ किया जा सकता है। छाछ में शहद डालकर सेवन करने में याददाश तेज होने में मदद मिलती है। दरअसल, छाछ की तासीर ठंड़ी होती है, जो माइंड को रिलैक्स रखने में मदद कर सकता है।
नींबू पानी के साथ शहद मिलाये
गर्मी में नींबू पानी काफी हेल्प करता है। ये सेहत पाचन को सही रखता है। यदि निम्बू पानी में शहद को मिला लिया जाये तो ये काफी फायदा देता है। इससे बॉडी हाईड्रेटेड रहती है। वहीँ ये शरीर का तापमान कम करने में मदद करता है। गर्मियों में लू लगने की समस्या सबसे ज्यादा होती है, ऐसे में नींबू पानी और शहद का मिश्रण शरीर की गर्मी कम करने में मदद कर सकता है।
दूध में मिलाएं शहद
दूध में मिलाकर शहद का सेवन करना एक हेल्दी ड्रिंक मानी जाती है। अगर आप चीनी छोड़ने के लिए कोई हेल्दी ऑपशन ढ़ूढ़ रहे हैं, तो ऐसे में शहद और दूध का मिश्रण सबसे बेहतर साबित हो सकता है। दूध में शहद का सेवन करना न सिर्फ पाचन के लिए बेहतर है, बल्कि इसका सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन याद रखें इसको गर्म दूध में न डाले।
दांतों पर लगाएं
दांतों के स्वास्थ्य के लिए भी शहद फायदेमंद माना जाता है। शहद को दातों पर लगाने से दांतों के इन्फेक्शन से राहत मिल सकती है।