ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में जल्द ही उप-चुनाव का ऐलान होने वाला है। ऐसे में इन चुनावों से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इसके अनुसार देर रात करीब 10 बजे बीआरएस नगर में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के वर्करों के बीच झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि आप वर्कर के सिर पर विपक्षी वर्करों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए।
वोट वेरिफिकेशन करने पहुंचे
आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक उप-प्रधान अनिश खान का बयान भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि वो वोटों की वेरिफिकेशन कर रहे थे। वे देखना चाह रहे थे कि किसकी वोट बनी है या किसकी वोट कटी है। उनका कहना है कि पिछली बार नगर निगम चुनाव में काफी लोगों की वोट काट दी गई थी। इसलिए वे डाटा कालेक्ट कर रहे थे। इतने में ही कुछ लोग वहां गाड़ी में गाड़ी टकराने के बहाने से उनसे लड़ने लगे। फिर धारदार हथियार से उनपर हमला कर दिया। हमला करने वाले 8 से 9 लोग थे, वे सभी कांग्रेस वर्कर है। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई और उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को भी इसकी जानकारी दी गई। आज सिविल अस्पताल में मेडिकल करवा पुलिस को सूचित किया जाएगा। हमलावरों पर बनती कार्रवाई करवाई जाएगी।