खबरिस्तान नेटवर्क: पंजाब में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। बीते दिन पंजाब के कई जिलों में बारिश हुई। वही आज एक बार फिर से 16 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जार किया गया है। वही आज नौतपा का आज आखिरी दिन है। हालांकि पंजाब में नौतपा के आखिरी दिन भी लू का कोई खास असर नहीं दिखा। पंजाब में तापमान एक बार फिर से 42 को क्रॉस कर गया है।
16 जिलों के लिए अलर्ट जारी
वही बीते दिन राज्य के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी के साथ सिर्फ 0.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आज से लेकर अगले कुछ दिनों के लिए 16 जिलों में बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान पंजाब के इन जिलों में 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज तेज हवा चलेगी।
इन जिलों में होगी आज बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, नवांशहर, रोपड़, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, मानसा, बठिंडा , फिरोजपुर में आंधी, बिजली गिरने की संभावनाएं हैं। जबकि 3 जून को पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, फिरोजपुर, जालंधर, पटियाला, बठिंडा , संगरूर, मानसा, मोहाली, होशियारपुर, गुरदासपुर आदि में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है।
25 जून से पहले पंजाब में मानसून की दस्तक
वही अगर 4 जून और 5 जून की बात करे तो पूरे पंजाब में कोई चेतावनी नहीं जारी नहीं की गई। इस दौरान जो है मौसम सामान्य रहेगा।अगर मानसून की बात करें तो पंजाब में जल्द ही मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 25 जून से पहले पंजाब में मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि इस बार राज्य के कई जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश होगी और मानसून की रफ्तार भी समय से आगे चल रही है।