कनाडा में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए अहम जानकारी सामने आई है। दरअसल, इमिग्रेश,रिफ्यूजी और नागरिकता कनाडा (IRCC) 1 नवंबर, 2024 से पोस्ट ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) कार्यक्रम के लिए नए नियम लागू करने जा रहा है। ये बदलाव आवेदकों (Applicants) के लिए सख्त पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) स्थापित करते हैं, जिसमें मुख्य रूप से Language proficiency, restrictions in field of study और सर्टिफिकेट की आवश्यकताएं शामिल हैं।
PGWP एलिजिबिलिटी आवश्यकताओं के मुख्य अपडेट:
ये हैं अलग-अलग प्रकार के अध्ययन कार्यक्रमों के लिए language proficiency standards -
- यूनिवर्सिटी बैचर्ल्स, मास्टर्स और डॉक्टोरल डिग्री : CLB 7 (English) or NCLC 7 (French) in all skills
- अन्य यूनिवर्सिटी प्रोग्रामों : CLB 7 (English) or NCLC 7 (French) in all skills
- कॉलेज प्रोग्राम और अन्य प्रकार: CLB 5 (English) or NCLC 5 (French) in all skills
study area पर प्रतिबंध:
- बैचर्ल्स, मास्टर्स और डॉक्टोरल ग्रेजुएट डिग्री को अध्ययन क्षेत्र के लिए कोई बैन नहीं होगा।
- हालांकि, अन्य यूनिवर्सिटी प्रोग्रामों, कॉलेज प्रोग्रामों और अन्य प्रकारों से ग्रेजुएट स्टूडेंट्स ही एलिजिबल होना चाहिए।
यदि आप 1 नवंबर, 2024 से पहले आवेदन करते हैं:
- यूनिवर्सिटी बैचर्ल्स, मास्टर्स और डॉक्टोरल डिग्री : सभी 4 क्षेत्रों में कम से कम CLB 7 (अंग्रेजी) या NCLC 7 (फ्रेंच)
- अन्य यूनिवर्सिटी प्रोग्रामों: सभी 4 क्षेत्रों में कम से कम CLB 7 (अंग्रेजी) या NCLC 7 (फ्रेंच)
- कॉलेज प्रोग्राम और अन्य प्रकार : सभी 4 क्षेत्रों में कम से कम CLB 5 (अंग्रेजी) या NCLC 5 (फ्रेंच)
यदि आप 1 नवंबर, 2024 या उसके बाद आवेदन करते हैं:
यूनिवर्सिटी बैचर्ल्स, मास्टर्स और डॉक्टोरल डिग्री : सभी 4 क्षेत्रों में कम से कम CLB 7 (अंग्रेजी) या NCLC 7 (फ्रेंच) और अध्ययन के क्षेत्र पर कोई बैन नहीं।
अन्य यूनिवर्सिटी प्रोग्राम्स : सभी 4 क्षेत्रों में कम से कम CLB 7 (अंग्रेजी) या NCLC 7 (फ्रेंच) और एलिजिबल फील्ड में ग्रैजूएट होना आवश्यक।
कॉलेज प्रोग्राम और अन्य प्रकार : सभी 4 क्षेत्रों में कम से कम CLB 5 (अंग्रेजी) या NCLC 5 (फ्रेंच) और एलिजिबल फील्ड क्षेत्र में ग्रैजूएट होना आवश्यक।
long-term deficit businesses:
अगर आपको इन क्षेत्रों में कनाडा में काम करना है तो Long-term shortage वाले बिजनेस से जुड़े प्रोग्राम से ग्रएजुएट होना चाहिए। ये क्षेत्र नीचे दिए गए 5 ग्रुपों में दिया गया है:-
Agriculture and agri-food
- Healthcare
- Science, technology, engineering, and mathematics (STEM)
- Trade
- Transport
इन बदलावों का उद्देश्य कनाडा में आवेदकों के लिए बेहतर अवसर प्रदान करना और स्थायी निवास (Permanent Residence) के लिए मार्ग प्रशस्त करना है।