जालंधर में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला भार्गव कैंप थाने के अंतर्गत आने वाले न्यू दशमेश नगर से सामने आया है। जहां हमलावरों ने सरेआम एक व्यक्ति को तीन गोलियां मारी। इस घटना में घायल व्यक्ति की पहचान पवन कुमार उर्फ सोनू उर्फ चंटा के रूप में हुई है। वही घटनास्थल से एक गोली का खोल भी बरामद किया गया।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद पवन कुमार को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर उसकी हालत गंभीर बता रहे हैं।वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।
घायल पवन ने बताया कि बीते दिन बेटे को बिना बात के इलाके के व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया गया। गुस्से में आए बेटे ने नौजवानों को बुला लिया और उससे बात करने चला गया। देर रात दोनों पक्ष में मामला शांत हो गया था। घायल पवन ने आरोप लगाए कि आज उस परमजीत, रिंकू, परमजीत की पत्नी, आशु, विशाल, मदी और उसकी मम्मी, चार्ली और मोली ने मिलकर उस पर हमला किया है। इस दौरान एक ने उस पर गोलियां चला दी।