ख़बरिस्तान नेटवर्क : आय से अधिक संपत्ति के मामले में पंजाब के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चटोपाध्याय विजिलेंस को बयान देने पहुंचे। विजिलेंस के सामने करीब एक घंटा बयान दर्ज करवाने के बाद चटोपाध्याय ने कहा कि हमारे पास मजीठिया के खिलाफ पहले भी सबूत थे और अब भी हैं। मजीठिया के तस्करों के साथ संबंध हैं।
मजीठिया के नशा तस्करों के साथ संबंध
पूर्व डीजीपी चटोपाध्याय ने बयान दर्ज करवाने के बाद कहा कि हमने 2021 में भी मजीठिया के खिलाफ केस किया था और उस समय भी हमारे पास पुख्ता सबूत थे और आज भी हैं। साल 2012-13 में अकाली-भाजपा सरकार के समय भी मजीठिया के खिलाफ सबूत इकट्ठे किए गए थे। पर उस समय वह मंत्री थे, जिस कारण कुछ हो नहीं पाया। मजीठिया के नशा तस्करों के साथ संबंध हैं।
पुलिस में भी हैं कुछ भेड़ें
उन्होंने आगे कहा कि पुलिस व नशा तस्करों पर नजर रखने लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम बनाई थी। हमारी टीम ने 3 रिपोर्ट दी थी और मैंने अलग से एक रिपोर्ट दी थी, जो फिलहाल बंद है। हर जगह कुछ लोग होते हैं जो संस्थान को बदनाम करते हैं। पुलिस में भी कुछ भेड़ें हैं। बर्खास्त इंस्पेक्टर इंद्रजीत के खिलाफ 4 केस थे और 15 की जांच चल रही थी। बावजूद उसे 4 बार प्रमोट किया गया।
शैल कंपनियों से पैसा घुमाया गया
पूर्व डीजीपी ने कहा कि एसआईटी के रूप में हमारी डयूटी हाईकोर्ट में रिपोर्ट देने की थी, एसआईटी का चालान पेश करना हमारी जिम्मेदारी नहीं थी। हमारे पास कुछ ठोस सबूत आ गए थे। बाहर से भी पैसे आए थे। लिंक फेक शैल कंपनियाें में पैसा घुमाया गया। यह महत्वपूर्ण केस है। इस केस में हमारे मैं सुपरवाइजर थी। मैं डीजीपी था।
25 जून को मजीठिया को किया गया अरेस्ट
25 जून की सुबह-सुबह मजीठिया के घर विजिलेंस के अधिकारी रेड करने पहुंची थी। विजिलेंस के 30 अधिकारी मजीठिया के घर रेड करने पहुंचे थे। इस दौरान मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने विजिलेंस अधिकारियों पर धक्का मारने के आरोप भी लगाए हैं। दोपहर सवा 12 बजे मजीठिया को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
FIR में 540 करोड़ रुपए की संपत्ति का जिक्र
मजीठिया पर 25 जून तड़के सुबह 4 बजे केस दर्ज किया गया था FIR के मुताबिक मजीठिया के पास 540 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति जो उनकी घोषित आय से कहीं ज्यादा है। वहीं मनी लॉड्रिंग के लिए शेल कंपनियों का इस्तेमाल, संदिग्ध विदेशी लेनदेन को लेकर केस दर्ज किया गया है। वहीं विजिलेंस की टीम ने बिक्रम मजीठिया के घर से 29 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 2 आईपैड, 8 डायरियां और अन्य डॉक्यूमेंट्स बरामद किए गए हैं।