ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब एक बार फिर से उपचुनाव हो सकते हैं, इस बार एक नहीं बल्कि दो सीटों पर उपचुनाव पर होंगे। पहला जालंधर सेंट्रल हलके से और दूसरा तरनतारन से। जल्दी ही दोनों सीटों पर उपचुनाव की तारीखें भी सामने आ जाएंगी और एक बार फिर पंजाब में चुनावी माहौल दिखेगा।
जेल में बंद हैं रमन अरोड़ा
दरअसल जालंधर सेंट्रल हलके से आप विधायक रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद हैं। सूत्रों के मुताबिक वह जल्द ही विधायक के पद से इस्तीफा दे सकते हैं। जिस कारण सेंट्रल हलके की सीट खाली हो सकती है। वहीं बिजनेसमैन नितिन कोहली को सेंट्रल हलके का इंचार्ज बनाया गया है और कयास लगाए जा रहे हैं कि आप उन्हें मैदान में उतार सकती है।
आप विधायक कैंसर के कारण हुआ निधन
दरअसल आज ही तरनतारन के आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल का निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। बीते दिन अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिस कारण उन्हें अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां आज ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
हाल ही में उपचुनाव जीता है आप ने
आपको बता दें कि हाल ही में लुधियाना की वेस्ट सीट पर हुए उपचुनाव में आप के संजीव अरोड़ा ने जीत हासिल की है। संजीव अरोड़ा ने 10 हजार से ज्यादा के वोटों के अंतर कांग्रेस के उम्मीदवार व पूर्व मंत्री भारत भूषण को हराया है।