पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। 52 पुलिस अधिकारियों में कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रैंक के कर्मचारी भी शामिल हैं।
लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही पंजाब सरकार
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी। बता दे कि 2 दिन पहले मुक्तसर डीसी को निलंबित किया गया था। पंजाब सरकार लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।