इंग्लैंड से एक दुखद खबर आई है। यहां एक पंजाबी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरमनजोत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह के रूप में हुई है। जो कपूरथला का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार उक्त युवक पिछले डेढ़ साल से इंग्लैंड में रह रहा था।
लेकिन करीब 10 दिन पहले वह वहां घायल हालत में करीबियों को मिला। जिसके बाद उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया पर उसकी मौत हो गई। मृतक की मां ने संदेह जताया है कि हरमनजोत की मौत के पीछे कोई गहरी साजिश है और उनके बेटे की मौत के कारणों की जांच होनी चाहिए। मृतक के परिजनों ने भारत और पंजाब सरकार से अनुरोध किया है कि उनके बेटे के शव को भारत लाने में मदद की जाए ताकि वे उसका अंतिम संस्कार कर सकें।