राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें गुरुवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी सेहत ठीक है। डॉक्टर्स की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।
पेट से संबंधित समस्या के कारण भर्ती कराया
मिली जानकारी के अनुसार उन्हें पेट से संबंधित किसी समस्या के कारण भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनकी रूटीन चेकअप की गई, हालांकि कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है और आज उन्हें शुक्रवार अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।