संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने आज से चंडीगढ़ में आंदोलन करने का एलान किया है। वहीं चंडीगढ़ में पुलिस ने सभी बॉर्डर एरिया सील कर दिए है। इसी बीच संगरूर पुलिस ने किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां को हिरासत में ले लिया है। उन्हें चंडीगढ़ आते समय हिरासत में लिया गया।
मोगा में पुलिस और किसान आमने सामने
मोगा के डीसी कॉम्प्लेक्स के बाहर किसानों ने धरना दिया। इस दाैरान किसान जबरदस्ती कॉम्प्लेक्स के अंदर दाखिल हुए। पुलिस ने उन्हें रोका तो दोनों तरफ से धक्का मुक्की हो गई। इसके साथ ही चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब से सटे सारे बॉर्डर सील कर दिए हैं। पुलिस बाइक और कार सवारों के ID प्रूफ भी चेक कर रही है। इस दौरान पुलिस ने चंडीगढ़ मोहाली बॉर्डर पर नाके पर कार सवार 3 युवकों को हिरासत में लिया है।
जांच में जुटी पुलिस
तीनों के पास हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने उनसे हथियार से जुड़े लाइसेंस मांगें तो वह नहीं दिखा पाए। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।