बठिंडा के गांव लूलभाई में गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि महिला के परिजनों ने युवक पर हमला किया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध में था
थाना नंदगढ़ पुलिस ने मृतक युवक के पिता की शिकायत पर तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ छापेमारी जारी है। मृतक की पहचान 26 साल विक्की कुमार के रूप में हुई है। वह गांव लूलभाई की रहने वाली करीब 30 साल की शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध थे।
चोरी छिपे अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया
बीती शनिवार देर रात करीब 12 व 1 बजे के बीच युवक विक्की चोरी छिपे अपनी विवाहिता गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए उसके घर पर गया था। इस दौरान महिला के पति सुखप्रीत सिंह व अन्य घर वालों ने विक्की को पकड़ लिया और उसकी डंडो से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस कर ही जांच
आरोपी सुखप्रीत सिंह व उसका भाई लब्बी और एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए। घटना का पता रविवार सुबह पता चला, जिसके बाद मृतक युवक के परिजन सुखप्रीत के घर पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद एसपी सिटी नरिंदर सिंह, डीएसपी देहाती व थाना नंदगढ़ इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवक को पति ने पकड़ा
एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि मृतक युवक विक्की का एक शादीशुदा महिला के चक्कर चल रहा था। जिसके चलते वह शनिवार को उक्त महिला से मिलने के लिए उसके घर पर गया था, लेकिन महिला के पति ने उसे पकड़ लिया और उसकी पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक डंडा भी बरामद किया है, जिससे हत्या की गई थी।