Bank Holiday List :
नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर के लिए बैंक छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। नवंबर महीने में बैंकों में कुल 13 छुट्टियां रहेंगी, जिसमें अलग अलग कारणों से 7 दिन की छुट्टियां शामिल हैं। इसके अलावा, 4 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़े कोई काम करने हैं, तो इन्हें जल्दी निपटा लें। हालांकि, मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन बैंकिंग और ATM सेवाएं इन छुट्टियों के दौरान सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।
देखें बैंक छुट्टियों की लिस्ट
- 1 नवंबर- दिवाली, कुट महोत्सव और कन्नड़ राज्योत्सव के अवसर पर त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, सिक्किम और मणिपुर में बैंकों की छुट्टी रहेंगे।
- 2 नवंबर- दिवाली (बलि प्रतिपदा)/बालीपद्यमी/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष दिवस पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में बैंकों की अवकाश है।
- 3 नवंबर- रविवार
- 7 नवंबर- बंगाल, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों में छठ (शाम का अर्घ्य) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
- 8 नवंबर- बिहार, झारखंड और मेघालय जैसे राज्यों में छठ (सुबह का अर्घ्य)/वंगला फेस्टिवल के अवसर पर बैंकों की छुटटी रहेंगे।
- 9 नवंबर– महीने का दूसरा शनिवार।
- 10 नवंबर- रविवार।
- 12 नवंबर- उत्तराखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद-तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर में ईगास-बग्वाल के अवसर पर बैंक नहीं खुलेंगे।
- 15 नवंबर- मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद-तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर में गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 17 नवंबर- रविवार।
- 18 नवंबर- कर्नाटक में कनकदास जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
- 23 नवंबर-महीने का चौथा शनिवार।
- 24 नवंबर- रविवार।
'Bank Holiday List','Banks will remain closed','RBI','reserve Bank of India','hindi news','today news','Bank Holiday in November'