खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर में एक और एनकाउंटर हुआ। देर रात पुलिस ने आदमपुर के चूहड़वाली के पास किया। देर रात हुए एनकाउंटर के बाद पुलिस द्वारा महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एनकाउंटर राजयपुर बल्लां के पास हुआ है। कुछ ही दूरी पर इन्फ्लुएंसर का घर है, जहां ग्रेनेड फेंका गया था। क्राइम सीन पर जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी गुरमीत सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। पुलिस बदमाश से हथियार और ग्रेनेड बरामद करवाने में जुटी हुई है।

देहात पुलिस के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि कल देर शाम हमारी टीमों ने यमुनानगर के पास से हार्दिक को गिरफ्तार किया था। यमुनानगर में पूछताछ में आरोपी ने माना कि उसने ही ग्रेनेड फेंका था। आज सुबह जब उसे हथियारों की रिकवरी के लिए लेकर आए तो उसने वेपन हाथ में लेते ही पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो आरोपी जख्मी हो गया। आरोपी के राइट टांग पर गोली लगी है। दो गोलियां चलाई गई, जिसमें एक गोली बदमाश ने चलाई जवाब में पुलिस ने एक गोली चलाई।
भागा तो चलाई गोली
एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि - ग्रेनेड हमले के मामले में पहले हमने हार्दिक कंजोब को पकड़ा था। पूछताछ के बाद अमितप्रीत सिंह निवासी कपूरथला को गिरफ्तार किया था। अमितप्रीत सिंह की गिरफ्तारी हिमाचल प्रदेश से हुई है। दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया था। आरोपियों के साथ एक महिला भी थी, जोकि पुलिस हिरासत में ही है। आरोपी अमितप्रीत सिंह ने गाड़ी से उतर कर भागने की कोशिश की थी। जिसके चलते पुलिस को गोली चलानी पड़ी। एसएसपी ने आगे कहा- अलग से एफआईआर दर्ज कर रहे हैं।

हार्दिक ने ग्रेनेड लांच किया था। अमितप्रीत सिंह बाइक चला रहा था। पहले भी आरोपियों ने रोजर संधू की रेकी कर चुकी था। फिलहाल आरोपी से कोई हथियार बरामद नहीं किया गया। आरोपियों ने अंधेरा देखकर भागने की कोशिश की। महिला की पहचान लक्ष्मी निवासी खांबड़ा और अमित के दो अन्य साथियों की पहचान धीरज और पांडेय के रूप में हुई है। लड़की की भूमिका फिलहाल संदिग्ध है। कुल पांच गिरफ्तारियां हो चुके हैं।
एक दिन में दूसरा एनकाउंटर
एक दिन में देहात पुलिस का दूसरा एनकाउंटर है। यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर ग्रेनेड फेंकने के मामले में पहला एनकाउंटर पुलिस ने सुबह रायपुर बल्लां के पास किया था। पहले मामले में आरोपी ने पहले पुलिस पर गोली चलाई थी, जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो बदमाश हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले बदमाश हार्दिक कंबोज (21) जख्मी हुआ था। दूसरे आरोपी की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

पाकिस्तान का कनेक्शन
हार्दिक कंबोज ने जीशान के कहने पर ये वारदात की। जीशान आगे शहजाद भट्टी के कहने पर हार्दिक कंबोज के साथ संपर्क में आया था। जिसके बाद आरोपी ने उक्त वारदात को अंजाम दिलवाया। शहजाद भट्टी पाकिस्तान की एजेंसी ईएसआई का ऑपरेटिव है। आईएसआई के कहने पर ही हार्दिक काम कर रहा है। पंजाब में भी वही माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है।
रॉजर संधू ने इस्लाम पर टिप्पणी की, इस बात को सिर्फ एक मुद्दा बनाया गया। मगर ये मामला डिजीटल एक्सटॉर्शन से जुड़ा हुआ है। साथ ही जिस ग्रेनेड से हमला किया गया, वो एक ऑस्ट्रियन ग्रेनेड था। आरोपी को हथियार किसी तीसरे साथी ने मुहैया करवाए थे। जीशान के टच में वह कुछ दिन पहले ही आया था। केस में शहजाद भट्टी और जीशान अख्तर को भी नामजद कर लिया गया है।
संबंधित खबर पढ़ें