web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

बिहार पर सबकी नज़र, पद्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, पंजाब में वीडियो को लेकर पालीटिक्स गर्माई


बिहार पर सबकी नज़र, पद्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान,
1/26/2024 1:01:05 AM         Raj        bihar politics, padm award, punjab video controvercy, punjab news, Good morning, today horoscope, today panchang             

देश में बिहार की सियासी हलचल सुर्खियों में रही। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 2024 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया। इनमें 5 पद्म विभूषण, 17 काे पद्म भूषण और 110 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाएंगे। एक्ट्रेस वैजयंती माला, वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण और मिथुन चक्रवर्ती, ऊषा उत्थुप का नाम पद्म भूषण अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इथर, पंजाब में मंत्री बलकार सिंह को लेकर सियासत गर्मा गई है। बीजेपी ने भी राज्यपाल को पत्र लिखा और मामले की जांच की मांग की। बीते दिन पंजाब सरकार ने पहले 91 आईपीएस और पीपीएस अफसरों और फिर लगभग पूरे पंजाब के डीएसपी का तबादला कर दिया। चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के पदों पर भर्ती होने जा रही है। वहीं, अभी पंजाब में आप और कांग्रेस के गठबंधन के आसार बने हुए हैं। 

देश-विदेश की खबरें 

BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए थीम सॉन्ग किया लॉन्च

भारतीय जनता पार्टी( बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए थीम सॉन्ग लॉन्च किया है। इसका टॉपिक सपने नहीं हकीकत बुनते हैं।  तभी तो सब मोदी को चुनते हैं। दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर 

ऑस्ट्रेलिया में चार भारतीयों की डूबने से मौत

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में चार भारतीयों की डूबने से मौत हो गई है। मरने वाले लोग एक ही परिवार से संबंधित थे और छुट्टी मनाने के लिए फिलिप आइलैंड पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर 

गंगा में डुबो-डुबो मार डाला 5 साल का मासूम

हरिद्वार में एक दंपती ने अपने 5 साल के बच्चे को हर की पौड़ी पर गंगा में डुबोकर मार डाला। बच्चे के साथ इस क्रूरता को देख लोग भड़क गए और दंपती की जमकर पिटाई कर डाली। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी भी बात से इनकार किया है। पढ़ें पूरी खबर

पंजाब की खबरें

पंजाब सरकार ने बदले 91 आईपीएस और पीपीएस अफसर

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले पंजाब सरकार ने बदले 91 आईपीएस और पीपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। देखें तबादलों की लिस्ट। पढ़ें पूरी खबर...

चंडीगढ़ में प्राइमरी शिक्षकों के पदों पर निकलीं भर्तिया

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के पदों पर भर्ती होने जा रही है। अगर आप प्राइमरी टीचर के तौर पर सरकारी नौकरी कना चाहते हैं तो इस सुनहरे मौके का लाभ ले सकते हैं। चंडीगढ़ में जेबीटी प्राइमरी टीचर के पदों पर कुल 396 पदों पर नौकरी निकली है। पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब में हो सकता है कांग्रेस आप गठबंधन , संदीप पाठक ने स्पष्ट किया

पंजाब में आप और कांग्रेस की स्टेट टीम एक दूसरे के खिलाफ लड़ने को तैयार हैं, मगर अभी भी पंजाब में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की आस कायम है। पढ़ें पूरी खबर...

AAP मंत्री बलकार सिंह के खिलाफ उतरी बीजेपी

 

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह पर लगे आरोपों को लेकर अकाली दल के साथ विरोध में बीजेपी भी उतर आई है। पढ़ें पूरी खबर...

श्री मुक्तसर साहिब में अंगीठी के धुएं से 2 भाइयों की मौत

श्री मुक्तसर साहिब के मंडी चौक सदर बाजार में बिहार के रहने वाले 2 भाइयों की अंगीठी के धुएं से मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतक की पत्नी सबीना प्रवीण को सुबह 4 बजे हुई जब वह अपने पति और देवर को जगाने के लिए गई। पढ़ें पूरी खबर

आज का पंचांग

शुक्रवार, 26 जनवरी 2024 को पौष माह के कृष्म पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस तिथि पर पुष्य नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 12:12 से 12:54 रहेगा। राहुकाल दोपहर 11:14 से 12:33 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे।

आज का राशिफल

मेष - वर्कप्लेस में एक्सपीरियेंस पूरा लाभ मिलेगा और आप बड़े सदस्यों की बात का पूरा सम्मान करें। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी बात को लेकर जिद न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप अपने पारिवारिक मामलों में पूरी सजगता दिखाएं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है।

वृष - कोई बड़ा टारगेट पूरा हो सकता है। सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। जनकल्याण के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप सबको जोड़कर चलेंगे। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन पहले से बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

मिथुन - शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार में किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आप अपनी सुख सुविधाओं को बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आप संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।

कर्क - डिसीजन लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और आप अपने व्यक्तित्व में निखार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको बड़ों से बातचीत करते समय वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह - खास मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आप कामकाज पर पूरा फोकस बनाए रखें। यदि किसी कानूनी मामले में आपसे गलती हुई, तो आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपको विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ अच्छी नीतियों को अपना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और आपको अपने आवश्यक कामों के लिए सूची बनाकर आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा, तभी आप उन्हें काफी हद तक पूरा कर पाएंगे।

कन्या - फाईनेंशियल स्टेटस को सुधारने के लिए जो भी प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी आज कुछ प्रियजनों से भेंट होगी और सरकारी कामों में आपको ढील देने से बचना होगा। आपको किसी पुरानी योजना से अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। व्यवसाय में योजनाएं गति पकड़ सकती हैं। आपको किसी काम को लेकर सोच विचार अवश्य करना होगा। संतान की संगति की तरफ आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपने यदि पहले कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

तुला - राजनीति में कार्यरत लोगों की पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सबका सहयोग व समर्थन आप पर बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको सावधान रहना होगा और आप अपने किसी बड़े लक्ष्य को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको विभिन्न मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान से आप कोई धन संबंधित मदद की कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे।

वृश्चिक - किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आपकी आय में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। उच्च शिक्षा पर आपका पूरा जोर रहेगा। आपके कुछ नए अवरोध होंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी खूब रुचि रहेगी। आप अपने किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपको अपने पिताजी से  व्यवसाय संबंधित कामों को लेकर कुछ सलाह मशवरा करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा।

धनु - परिवार के लोगों का सहयोग और समर्थन आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। कामकाज में आप स्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपके व्यक्तिगत प्रयास आज रंग लाएंगे। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को लेकर सावधान रहना होगा और आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा और आप अपने मामलों में सोच विचारकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मकर -आप टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को आसानी से कर पाएंगे। आपने यदि अति उत्साहित होकर किसी काम को किया, तो उससे आपका कोई नुकसान हो सकता है। किसी नए काम की पहल करने में समस्या हो सकती हैं। आप अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। निजी जीवन में खुशहाली आएगी। आपको माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे आसानी से उतार पाएंगे।

कुंभ -अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। कामकाज में आप अपनी जिम्मेदारियां को समय रहते निभाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। कुछ नये संबंध आप आसानी से स्थापित कर पाएंगे।  आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपके आवश्यक मामले गति पकड़ सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आपको अपनी मेहनत से काम करके अच्छा मुकाम हासिल होगा। नौकरी में कार्यरत लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मीन - कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। कारोबार में आ रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। कुछ प्रियजनों से आपकी मुलाकात हो सकती है, जो अच्छी रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों की बातों पर आप पूरा गौर करेंगे। संतान के करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में प्रशस्त होंगे और आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा हो सकता है।

'bihar politics','padm award','punjab video controvercy','punjab news','Good morning','today horoscope','today panchang'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰ 'ਚ ਜਿਮ ਤੋਂ ਆ ਰਹੇ ਨੌਜਵਾਨ ਤੇ 15 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵਲੋਂ ਕੀਤਾ ਹਮਲਾ, ਚਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ

    ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰ 'ਚ ਜਿਮ ਤੋਂ ਆ ਰਹੇ ਨੌਜਵਾਨ ਤੇ 15 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵਲੋਂ ਕੀਤਾ ਹਮਲਾ, ਚਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ

  • ਕੇੰਦਰ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੇ ਵਾਦੀਆਂ ਤੋਂ ਮੁਕਾਰੀ, ਇਸ ਕਰਕੇ ਜੰਤਰ ਮੰਤਰ ਤੇ ਧਾਰਨਾ ਦੇਣਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ - ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਸਿੱਧੂਪੁਰ

    ਕੇੰਦਰ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੇ ਵਾਦੀਆਂ ਤੋਂ ਮੁਕਾਰੀ, ਇਸ ਕਰਕੇ ਜੰਤਰ ਮੰਤਰ ਤੇ ਧਾਰਨਾ ਦੇਣਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ - ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਸਿੱਧੂਪੁਰ

  • ਚੰਡੀਗ੍ਹੜ ਏਅਰਪੋਰਟ ਦਾ ਬਦਲਣ ਤੇ ਮੰਤਰੀ ਦੁਸ਼ਯੰਤ ਚੌਟਾਲਾ ਦੀ ਸ਼ਰਤ ਤੇ ਡਾ: ਦਲਜੀਤ ਚੀਮਾ ਨੇ ਮੰਗਿਆ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਜਵਾਬ

    ਚੰਡੀਗ੍ਹੜ ਏਅਰਪੋਰਟ ਦਾ ਬਦਲਣ ਤੇ ਮੰਤਰੀ ਦੁਸ਼ਯੰਤ ਚੌਟਾਲਾ ਦੀ ਸ਼ਰਤ ਤੇ ਡਾ: ਦਲਜੀਤ ਚੀਮਾ ਨੇ ਮੰਗਿਆ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਜਵਾਬ

  • ਵਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਆਬਕਾਰੀ ਨੀਤੀ ਤੇ ਚਕੇ ਸਵਾਲ ਕਿਹਾ -  ਪੰਜਾਬ ਆਬਕਾਰੀ ਨੀਤੀ ਵੀ ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਬਣੀ ਕਿਵੇਂ ਯਕੀਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ

    ਵਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਆਬਕਾਰੀ ਨੀਤੀ ਤੇ ਚਕੇ ਸਵਾਲ ਕਿਹਾ - ਪੰਜਾਬ ਆਬਕਾਰੀ ਨੀਤੀ ਵੀ ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਬਣੀ ਕਿਵੇਂ ਯਕੀਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ

  • ਪੰਜਾਬ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈਕੋਰਟ  ਨੇ  V.V.I.P ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੁਣਾਇਆ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ

    ਪੰਜਾਬ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈਕੋਰਟ ਨੇ V.V.I.P ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੁਣਾਇਆ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ

  • ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਭਾਰਤ ਭੂਸ਼ਨ ਆਸ਼ੂ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਤੇ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਕਸੀਆਂ ਤੰਜ ਕਿਹਾ - ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਖਜਾਨ ਲੁੱਟਣ ਵਾਲਿਆਂ ਤੋਂ ਇੱਕ ਇੱਕ ਪੈਸੇ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਹਿਸਾਬ

    ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਭਾਰਤ ਭੂਸ਼ਨ ਆਸ਼ੂ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਤੇ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਕਸੀਆਂ ਤੰਜ ਕਿਹਾ - ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਖਜਾਨ ਲੁੱਟਣ ਵਾਲਿਆਂ ਤੋਂ ਇੱਕ ਇੱਕ ਪੈਸੇ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਹਿਸਾਬ

  • एक्सिस बैंक में कर्मी ने किया करोड़ों का घपला, इंटरनल बैंक विजिलेंस ने दी दबिश

    एक्सिस बैंक में कर्मी ने किया करोड़ों का घपला, इंटरनल बैंक विजिलेंस ने दी दबिश

  • गुरदास्स्पुर ने  बुलेट और पल्सर की आमने-सामने टक्कर, 3 घायल,

    गुरदास्स्पुर ने बुलेट और पल्सर की आमने-सामने टक्कर, 3 घायल,

  • जालंधर में  एडिक्शन सेंटर की महिला काउंसलर और उसके साथ पर 3 नकाबपोशों ने किया तलवारों से हमला

    जालंधर में एडिक्शन सेंटर की महिला काउंसलर और उसके साथ पर 3 नकाबपोशों ने किया तलवारों से हमला

  • सरकारी स्कूलों को पंजाब सरकार की नई सौगात

    सरकारी स्कूलों को पंजाब सरकार की नई सौगात , अब हर स्कूल में चलेंगी बसें

Recent Post

  • दिल्ली के स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी,

    दिल्ली के स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, गुजरात में 20 करोड़ रुपए के हीरे हुए चोरी

  • पंजाब सरकार ने 20 अगस्त को छुट्टी का किया ऐलान,

    पंजाब सरकार ने 20 अगस्त को छुट्टी का किया ऐलान, स्कूल-कॉलेज व ऑफिस रहेंगे बंद

  • पंजाब सरकार की कैबिनेट में फेरदबल,

    पंजाब सरकार की कैबिनेट में फेरदबल, संजीव अरोड़ा को दिया यह मंत्रालय

  • सरकार का नाबालिग बच्चों के लिए बड़ा कदम,

    सरकार का नाबालिग बच्चों के लिए बड़ा कदम, मजीठिया की जमानत पर कोर्ट का बड़ा फैसला

  • बिक्रम मजीठिया की जमानत याचिका पर मोहाली कोर्ट का बड़ा फैसला

    बिक्रम मजीठिया की जमानत याचिका पर मोहाली कोर्ट का बड़ा फैसला

  • गुजरात में चोर 20 करोड़ रुपए के हीरे और कैश लेकर फरार,

    गुजरात में चोर 20 करोड़ रुपए के हीरे और कैश लेकर फरार, ऐसे दिया घटना को अंजाम

  •  सरकार का 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बड़ा कदम,

    सरकार का 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बड़ा कदम, टैटू बनवाने से लेकर हेयर कटिंग पर लगाई रोक

  • पंजाब में कांग्रेस को लगा झटका,

    पंजाब में कांग्रेस को लगा झटका, ये 2 नेता हुए AAP में शामिल

  • पंजाब सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस,

    पंजाब सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस, मजीठिया की पत्नी ने गनीव कौर ने दायर की थी याचिका

  •  तेज बारिश के कारण इंदौर में बड़ा हादसा,

    तेज बारिश के कारण इंदौर में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से तीन लोगों की मौ'त

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY