सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी है। पर 2 जून को उन्हें सरेंडर करने के लिए भी कहा। वहीं इसी को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि आज ही अरविंद केजरवाल अपने घर पर डिनर करेंगे। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले से सिर्फ केजरीवाल को जमानत ही नहीं मिली है बल्कि सत्य, सविधान और लोकतंत्र की भी जीत हुई है।
आप नेताओं ने कहा कि हम सविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हैं। अब तानाशाही का अंत होगा और इस 2024 के चुनाव में ही होगा। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए अपने Vote की ताक़त से तानाशाही शासन को उखाड़ फेंके।
फिलहाल केजरीवाल की जमानत को लेकर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है। पर अभी लिखित आदेश का आना बाकी है जिसके बाद ही जमानत को लेकर पूरा मामला क्लियर हो जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान ही केजरीवाल को जमानत देने की बात कही थी। पर इसके लिए कुछ शर्तें भी लगाई गई थी।
जानें क्या-क्या हुआ था पिछली सुनवाई में
जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता ने कहा कि केजरीवाल कोई आदतन अपराधी नहीं हैं। यह एक अभूतपूर्व परिस्थिति है। लोकसभा चुनाव जारी हैं। वो दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री हैं। अगर चुनाव नहीं चल रहे होते तो अंतरिम जमानत का सवाल ही नहीं उठता था। चुनाव 5 साल में सिर्फ एक बार होते हैं।
हम केजरीवाल को जमानत दे देते हैं तो आप ऑफिशियल ड्यूटी नहीं करेंगे। हम नहीं चाहते कि आप सरकार में दखल अंदाजी करें। अगर चुनाव नहीं होते तो अंतरिम जमानत का सवाल ही नहीं उठता था।
जमानत के विरोध में ED ने दी यह दलीलें
सुप्रीम कोर्ट ने ईडी ने केजरीवाल की जमानत के विरोध में कहा कि कोर्ट का नजरिया क्या है? आपको राजनेताओं के लिए अलग कैटेगरी नहीं बनानी चाहिए। देश में इस वक्त 5 हजार केस हैं जिनमें सांसद शामिल हैं। इन सभी को जमानत पर रिहा कर दिया जाना चाहिए?
अगर कोई किसान जिसका बुवाई का सीजन चल रहा है, वो किसी सांसद से कम महत्वपूर्ण है? जमानत पर रिहाई दी तो यह संदेश जाएगा कि केजरीवाल ने कुछ नहीं कियाा था, लेकिन उन्हें चुनाव से पहले गिरफ्तार कर लिया गया।
नवंबर, 2021: दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति को लागू की
जुलाई 8, 2021: दिल्ली के मुख्य सचिव ने शराब नीति में नियमों का उल्लंघन पाया
जुलाई 22, 2022: दिल्ली के उपराज्यपाल ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की
अगस्त 19, 2022: सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के यहां छापा मारा
अगस्त 22, 2022: प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया
सितंबर, 2022: सीबीआई ने आम आदमी पार्टी के कम्युनिकेशन हेड विजय नायर को
गिरफ्तार किया
मार्च, 2023: सीबीआई ने आप के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया
अक्टूबर, 2023: ईडी ने आप के नेता संजय सिंह को गिरफ्तार किया
मार्च 16, 2024: बीआरएस की नेता के कविता को ईडी ने गिरफ्तार किया
मार्च 21, 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी के एक भी समन का जवाब नहीं दिए. इसी दिन ईडी ने 9वां समन जारी किया। ईडी ने उनके घर पर भी छापा मारा। छापेमारी के बाद उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया।