79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान फरीदकोट में तिरंगा फहराएगे। इसके अलावा, 18 मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष राज्य के विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय ध्वज की सलामी लेंगे।

कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद 15 अगस्त के अवसर पर जालंधर में राष्ट्रीय ध्वज की सलामी लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह फिरोजपुर आज़ादी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत जालंधर से होशियारपुर पहुचेंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष जय किशन रोड़ी फाजिल्का में तिरंगा फहराएगे।
