पंजाब के किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर फरवरी से शंभू बाॅर्डर पर मोर्चा लगाकर बैठे हैं। छह दिसंबर को भी किसानों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर किसानों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था। आज फिर किसान दिल्ली की तरफ बढ़े थे , लेकिन शंभू बॉर्डर से करीब पौने 4 घंटे बाद जत्था वापस आया
पुलिस ने किसानों पर फूल बरसाए
वहीं आज शंभू बॉर्डर पर बनाए गए शेड पर खड़े होकर हरियाणा पुलिस ने किसानों पर फूल बरसाए। हालांकि किसानों का कहना है कि फूलों में केमिकल मिला हुआ था। जिससे उनकी आंखों में जलन होने लगी। फूल बरसाने के बाद पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे। जिसमें 3 किसान घायल हो गए।
पंधेर बोले - मीटिंग कर रणनीति बनाएंगे
जिसमें एक की हालत गंभीर है। उसे चंडीगढ़ PGI रेफर किया गया है। इसके बाद किसान नेताओं ने जत्थे को वापस बुला लिया। अब किसान मीटिंग करेंगे। इससे पहले 6 दिसंबर को भी किसानों ने दिल्ली कूच करने की कोशिश की थी, लेकिन हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, जिसमें किसान घायल हो गए। इसके बाद पंधेर ने किसानों को वापस बुला लिया। साथ ही कहा मीटिंग कर रणनीति बनाएंगे ।
अंबाला में 9 दिसंबर तक इंटरनेट बंद
वहीं हरियाणा सरकार ने अंबाला में शंभू बॉर्डर के आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश दिए हैं। डंडेहरी, लोहगढ, मानकपुर, डडीयाना बड़ी घेल, लहारसा, कालू माजरा, देवीनगर, सुल्तानपुर, सड्डोपुर और काकडू गांवों में इंटरनेट सेवाएं 9 दिसंबर तक बंद रहेंगी।