पटियाला में लोहे का पुल गिरा, PCS परीक्षा पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Hijack signal received from Frankfurt-Delhi flight; Parvinder Jhota murder case: Bulldozers raze accused's house and shop.

पटियाला-संगरूर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा!
पंजाब के पटियाला-संगरूर नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। समाना हलके के गांव पसियाणा के पास भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल अचानक टूट गया। पूरा पढ़ें

जालंधर में इन इलाकों में आज 4 घंटे का बिजली कट
जालंधर के लोगों को आज बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। पावरकॉम की ओर से बिजली लाइनों की मरम्मत और तकनीकी रख-रखाव के चलते गुरुवार को 4 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। पूरा पढ़ें

जालंधर में 18 टायरों वाले ट्राले की ट्रक से टक्कर
जालंधर के फिल्लौर में शेरां वाला गेट के पास 18 टायरों वाल ट्राला एक गाड़ी से टकरा गया। इस हादसे में ट्राले का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयआ। जिस कारण हाईवे पर 5 किलोमीटर तक जाम लग गया। पूरा पढ़ें

कोहरे के कारण 2 बसों में टक्कर, 15 घायल
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर कम विजिबिलिटी के चलते दो यात्री बसों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। पूरा पढ़ें

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, कारोबारी की मौत
पंजाब के फतेहगढ़ चूड़ियां में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शहर के जाने-माने कारोबारी इकबाल सिंह की जान चली गई। हादसा पुराने बस स्टैंड के पास हुआ, जहां उनकी स्विफ्ट कार की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। पूरा पढ़ें

जालंधर नगर निगम में कर्मचारियों का हल्ला-बोल
जालंधर नगर निगम में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति बन गई है। भर्ती, प्रमोशन और स्टाफ की कमी सहित 15 प्रमुख मांगों को लेकर नगर निगम यूनियन के एक धड़े ने शुक्रवार को निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पूरा पढ़ें

कनाडा में भारतीय युवक की हत्या, कार के अंदर मिला शव
कनाडा में एक भारतीय नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। ब्रिटिश कोलंबिया के लैंगली इलाके में एक जली हुई कार के अंदर भारतीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पूरा पढ़ें

पंजाब PCS परीक्षा पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
पंजाब में PCS परीक्षा को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (PPSC) की PCS मेन्स परीक्षा के नतीजे जारी करने पर रोक लगा दी है। पूरा पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *