जालंधर में 18 टायरों वाले ट्राले की ट्रक से टक्कर, हादसे के बाद हाईवे पर लगा भारी जाम

जालंधर के फिल्लौर में शेरां वाला गेट के पास 18 टायरों वाल ट्राला एक गाड़ी से टकरा गया। इस हादसे में ट्राले का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयआ। जिस कारण हाईवे पर 5 किलोमीटर तक जाम लग गया। पर गनीमत रही कि इस हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के फिल्लौर में शेरां वाला गेट के पास 18 टायरों वाल ट्राला एक गाड़ी से टकरा गया। इस हादसे में ट्राले का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयआ। जिस कारण हाईवे पर 5 किलोमीटर तक जाम लग गया। पर गनीमत रही कि इस हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ।

बुधवार देर रात हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक यह हादसा बुधवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। ट्राला ड्राइवर तीर सिंह ने बताया कि वह बासमती चावल लोड करके हरियाणा के करनाल जा रहा था। जैसे ही वह फिल्लौर के शेरां वाला गेट के पास पहुंचा तो आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिस कारण ट्राला बेकाबू हो गया और आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद ट्राले का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार
ड्राइवर तीर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ट्राले में मैं सिर्फ अकेला था और समझ ही नहीं आया कि आगे वाले ट्रक ड्राइवर ने क्यों ब्रेक लगाई। हादसे के बाद फिल्लौर से लुधियाना की तरफ जाने वाले रास्ते पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। जिससे करीब 5 किलोमीटर तक भारी जाम लग गया।

SSF ने यातायात सुचारू कराया
हादसे की जानकारी मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम मौके पर पहुंची। SSF के जवानों ने ट्रैफिक सुचारू करने के लिए वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से डायवर्ट करना शुरू किया। इसके अलावा, बीच सड़क पर खड़े क्षतिग्रस्त ट्रॉले को किनारे हटाने के लिए बड़ी हाइड्रा मशीनों और क्रेन को मौके पर बुलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *