ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ‘जवानी संभाल साइकिल यात्रा’ में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता सुरजीत सिंह का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका बीते दिन तलवंडी साबो में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।
बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि
सुरजीत सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को कोटला निहंग गांव के श्मशानघाट में किया गया। इस दौरान उनके बेटे एडवोकेट बरिंदर सिंह ने पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्यों के अलावा कांग्रेस पार्टी से जुड़े कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस के कई नेता अंतिम संस्कार में पहुंचे
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान सुखविंदर सिंह विस्की और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल गुरप्रताप सिंह गुरी गिल ने पहुंचकर शोक जताया। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे और जिला यूथ कांग्रेस रोपड़ के प्रधान नवजीत सिंह नवीं भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।









