ख़बरिस्तान नेटवर्क : बरनाला के तपा-अलीके रोड पर सुबह-सुबह बच्चों से भरी स्कूल वैन की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन में बैठे बच्चे सहम गए और चीख-पुकार मच गई। पर गनीमत रही कि हादसे में किसी भी बच्चों को चोट नहीं आई है और सभी सुरक्षित हैं।
घटनास्थल पर पहुंचे परिजन, प्रिंसिपल खिलाफ गुस्सा
हादसे की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन और आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। बच्चों को सुरक्षित देख परिजनों ने राहत की सांस ली। पर जब काफी समय बीत जाने के बाद भी दशमेश पब्लिक स्कूल (ढिलवां) के प्रिंसिपल और मालिक मौके पर नहीं पहुंचे तो लोगों भड़क उठे। उन्होंने स्कूल मैनेमैंट के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
चालक को हटाने और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग
हादसे के बाद अभिभावकों ने वैन चालक की लापरवाही पर सवाल उठाए और उसे तुरंत हटाने की मांग की। उन्होंने स्कूल प्रशासन से बच्चों की आवाजाही के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और इस तरह की घटनाओं के लिए जवाबदेही तय करने को कहा।









