ख़बरिस्तान नेटवर्क : पठानकोट में डल्हौजी-चंबा नेशनल हाईवे पर एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर 200 फीट खाई में गिर गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार 3 महिलाएं बुरी तरह से चोटिल हो गई है। जिसके बाद सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) को इस घटना की जानकारी दी गई। सड़क सुरक्षा फोर्स ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों महिलाओं को खाई से बाहर निकाला।
हैंड ब्रेक न लगाने के कारण हुआ हादसा
SSF के ASI जोगिंदर सिंह ने बताया कि हादसा करीब मंगलवार रात सवा 8 बजे के करीब हुआ। शुरूआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर सवारियों को पठानकोट से बसहोली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में शौच करने के लिए सवारियां उतरी। गाड़ी को साइड में लगाने के दौरान हैंड ब्रेक न लगने से वह फिसल कर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई।
घायलों को सिविल अस्पताल रेफर किया
हादसे की सूचना मिलते ही SSF अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से खाई में गिरी जीप से घायल महिलाओं को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बधानी में भर्ती करवाया गया। वहां से उनकी हालत को देखते हुए एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल पठानकोट रेफर कर दिया गया। घायल महिलाओं की पहचान सुनीता देवी, काजल और शक्ति देवी के रूप में हुई है। तीनों जिला कठुआ, जम्मू-कश्मीर के गांव हथमस्का की निवासी हैं।









