कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा, बारात ले जा रही बस और दूसरी बस में टक्कर; 15 घायल

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर कम विजिबिलिटी के चलते दो यात्री बसों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर कम विजिबिलिटी के चलते दो यात्री बसों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में कुल 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से शिवगंगा बस के चालक समेत सात लोगों की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है।

बारात लेकर जा रही थी एक बस
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह के समय हाईवे पर कोहरा काफी घना था, जिससे सामने से आ रहे वाहनों को देख पाना मुश्किल हो रहा था। इसी दौरान बारात लेकर जा रही एक बस और सामने से आ रही शिवगंगा बस अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। हादसे के तुरंत बाद आसपास के स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और पुलिस को घटना की सूचना दी।

घायलों को सीएचसी कोपागंज में कराया गया भर्ती
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी 15 घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कोपागंज भिजवाया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने शिवगंगा बस के चालक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *