जालंधर में Curo Mall के पास गोदाम में अचानक लगी आग, DJ समेत लाखों का सामान खाक

जालंधर में क्यूरो मॉल के पास स्थित न्यू कलगीधर कॉलोनी में एक गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में DJ का सामान और बड़ी-बड़ी स्क्रीन रखी हुई थीं, जो आग की चपेट में आकर जल गईं। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में क्यूरो मॉल के पास स्थित न्यू कलगीधर कॉलोनी में एक गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में DJ का सामान और बड़ी-बड़ी स्क्रीन रखी हुई थीं, जो आग की चपेट में आकर जल गईं। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे के समय गोदाम के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे जानी नुकसान होने से बचाव रहा।

https://www.facebook.com/share/v/1EUrq4WQF7/

गोदाम में रखे DJ के सामान और स्क्रीन जले
जानकारी के मुताबिक, आग लगने की घटना के समय DJ संचालक मौके पर मौजूद नहीं थे। उन्हें करीब दोपहर 1 बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो गोदाम में रखा DJ का सामान और स्क्रीन आग की भेंट चढ़ चुके थे। आग के कारण सामान को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, अभी तक कुल आर्थिक नुकसान का
आकलन नहीं किया गया है।

दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मी नरेश कुमार के मुताबिक, उन्हें कलगीधर कॉलोनी में गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर काफी मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गोदाम में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। दमकल विभाग के अनुसार, गोदाम में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि घटनास्थल पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था और किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *