राजा वड़िंग के खिलाफ हूटिंग, ‘चन्नी लियाओ-कांग्रेस बचाओ’ के लगे नारे

Punjab Congress, Charanjit Singh Channi, Raja Warring, Amarinder Singh Raja Warring, Punjab Politics, Congress Infighting, Patiala News, Samana News, Bhupesh Baghel, Sukhjinder Randhawa, Congress Workers, Political News

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कांग्रेस के बीच अंदरुनी कलह अब खुलकर सबके सामने आ गई है। पटियाला में राजा वड़िंग की मीटिंग के दौरान चन्नी के समर्थकों ने नारेबाजी की। इस दौरान चन्नी के समर्थकों ने ‘चन्नी लियाओ-पंजाब बचाओ’ नारेबाजी की। जिससे राजा वड़िंग बीच मीटिंग के बीच ही भड़क उठे।

नारेबाजी पर भड़के राजा वड़िंग
दरअसल पटियाला में राजा वड़िंग कांग्रेसी वर्करों के साथ मीटिंग कर रहे थे। जैसे ही राजा वड़िंग मीटिंग में बोलना शुरू किया तो इस दौरान वहां पर मौजूद चन्नी के समर्थकों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी।

उन्होंने ‘चन्नी लियाओ-पंजाब बचाओ’, ‘चन्नी लियाओ-कांग्रेस बचाओ’ के नारे लगाए। इससे राजा वड़िंग भड़क गए, उन्होंने पूछा कि क्यों नारे लगा रहे हो। जिसने पार्टी का प्रोग्राम खराब किया, उसके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *