कांग्रेस ने पूर्व विधायक मदनलाल जलालपुर को किया सस्पेंड, इस मामले में लिया एक्शन

पंजाब कांग्रेस ने पार्टी के दिग्गज नेताओं पर आपत्तिजनक बयान देने वाले नेता पर एक्शन लिया है। कांग्रेस ने पटियाला के घनौर इलाके से पूर्व विधायक मदनलाल जलालपुर को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब कांग्रेस ने पार्टी के दिग्गज नेताओं पर आपत्तिजनक बयान देने वाले नेता पर एक्शन लिया है। कांग्रेस ने पटियाला के घनौर इलाके से पूर्व विधायक मदनलाल जलालपुर को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। जलालपुर ने बीते दिनों पार्टी के दिग्गज नेताओं के खिलाफ कई विवादित बयान दिए थे।

अवतार हैनरी ने जारी किया था नोटिस
जानकारी के मुताबिक जलालपुर ने पंजाब इंचार्ज भूपेश बघेल और केसी वेणुगोपाल के खिलाफ बयान दिया था। जिसके बाद अनुशासनात्मक समिति के चेयरमैन अवतार हैनरी ने उन्हें नोटिस जारी किया था और इस मामले में 3 दिन के अंदर जवाब भी मांगा गया था।

संतोषजनक जवाब न मिलने पर हुई कार्रवाई
इस मामले पर जब जलालपुर ने पार्टी को अपना जवाब दिया तो पार्टी को वह असंतोषजनक लगा। जिसके बाद अवतार हैनरी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *