पंजाब में कांग्रेस नेताओं की मीटिंग में बवाल, वर्करों ने एक-दूसरे को मारी कुर्सियां

कांग्रेस के नेताओं में कलह के अब जुबानी जंग से लेकर मारपीट तक आ गई। क्योंकि संगरूर में एक मीटिंग के दौरान कांग्रेसी वर्करों ने एक-दूसरे के ऊपर कुर्सियां मारी। हालात इतने खराब हो गए थे कि कुछ नेताओं को खुद को बचाने के लिए वहां से भागना पड़ा।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कांग्रेस के नेताओं में कलह के अब जुबानी जंग से लेकर मारपीट तक आ गई। क्योंकि संगरूर में एक मीटिंग के दौरान कांग्रेसी वर्करों ने एक-दूसरे के ऊपर कुर्सियां मारी। हालात इतने खराब हो गए थे कि कुछ नेताओं को खुद को बचाने के लिए वहां से भागना पड़ा।

संगरूर में चल रही थी मीटिंग
जानकारी के मुताबिक संगरूर के कैलिफॉर्निया रिजॉर्ट में कांग्रेस नेताओं की मीटिंग थी। इस मीटिंग में राजा वड़िंग, विजय इंदर सिंगला जैसे नेता मौजूद थे। इस दौरान चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों की तरफ से हूटिंग शुरू हो गई और उन्होंने भूपेश बघेल मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

मीटिंग में एक-दूसरे पर चली कुर्सियां
चन्नी के समर्थकों की तरफ से लगाए गए नारों के बाद कांग्रेस के दूसरे वर्करों ने इसका विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से बहसबाजी शुरू हो गई। बहसबाजी के बाद देखते ही देखते वर्करों ने एक-दूसरे के ऊपर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। जिसके बाद कई नेता भागते नजर आए। इस दौरान राजा वड़िंग वर्करों को शांत करने की कोशिश करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *