पंजाब में AAP को मिली मजबूती! ‘वारिस पंजाब दे’ के कई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

AAP gains strength in Punjab! Several leaders from ‘Waris Punjab De’ join the Aam Aadmi Party.

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच आम आदमी पार्टी को अजनाला हलके में बड़ी मजबूती मिली है। ‘वारिस पंजाब दे’ पार्टी के कई प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

जानकारी के मुताबिक, अजनाला से ‘वारिस पंजाब दे’ के पूर्व हलका इंचार्ज सुरिंदर पाल सिंह तालबपुरा भी AAP में शामिल हो गए हैं। उनके साथ अमृतसर देहाती जिले के कई अन्य पदाधिकारियों और सेवादारों ने भी पार्टी की सदस्यता ली।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी नेताओं का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर दिल्ली कमेटी के धर्म प्रचार चेयरमैन सरदार मनजीत सिंह भोमा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस दौरान पार्टी की ओर से कहा गया कि बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने और मान सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर कई नेता AAP के साथ जुड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब की तरक्की और रंगला पंजाब बनाने के लिए हर दिन लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *