जालंधर के True Blend Cafe में पुलिस की कार्रवाई, हथियार प्रमोट करने पर मालिक समेत 2 अरेस्ट

जालंधर के True Blend Cafe पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मालिक समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के True Blend Cafe पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मालिक समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस को हथियार भी बरामद हुए हैं, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने की रेड
जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अर्बन स्टेट फेज़ 2 में True Blend Cafe में हथियारों को प्रमोट किया जा रहा था। पुलिस को जैसे ही इस बारे में पता चला तो पुलिस अधिकारी तुरंत कार्रवाई करने के लिए कैफे पहुंच गए। इस दौरान आरोपी लाइसेंसी हथियार लेकर बैठे हुए थे। पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और अपने साथ ले गए।

आरोपियों से पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल बरामद
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ‘ट्रू ब्लेंड कैफे’ के मालिक लवप्रीत सिंह उर्फ ​​लव और शिवा थापर के रूप में हुई है। शिवा थापर के पास से एक लाइसेंसी .45 बोर की पिस्तौल बरामद हुई। सोशल मीडिया पर गन कल्चर को प्रमोट करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *