ख़बरिस्तान नेटवर्क : बठिंडा के तलवंडी साबो में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। गैस के रिसाव होने के कारण वहां पर भगदड़ मच गई। गैस के कारण 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक बुरी तरह से जख्मी और उसका ईलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान सुखपाल सिंह, राजविंदर सिंह और अस्तर अली के रूप में हुई है। जबकि घायल कर्मचारी की पहचान कृष्णा कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई के दौरान 4 कर्मचारियों को गैस चढ़ गई और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लग गई। घटना के बाद सभी को बठिंडा के एम्स अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ईलाज के दौरान सुखपाल सिंह, राजविंदर सिंह और अस्तर अली की मौत हो गई। जबकि एक कर्मचारी कृष्णा की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद पुलिस ने एहतियात बरतते हुए पूरे इलाके को खाला करवा दिया है। वहीं गैस रिसाव को रोकने का अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग इस घटना के बाद से काफी डरे हुए हैं।