ख़बरिस्तान नेटवर्क : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने को कह दिया था। वहीं अब कुछ पाकिस्तानी हिंदू परिवारों का वीजा बढ़ा दिया गया है। जिसके बाद उन्होंने इस तनावपूर्ण माहौल में वीजा बढ़ाने पर सरकार और प्रशासन का धन्यवाद किया।
जांच के लिए प्रशासन ने बुलाया था
पाकिस्तानी हिंदू परिवार की राबिया का कहना है कि वह पाकिस्तान के स्यालकोट की रहने वाली हैं। 28 नवंबर साल 2024 को वह परिवार के साथ विजिट वीजा पर भारत आए थे। हमने पहले ही लॉन्ग टर्म वीजा अप्लाई किया हुआ था। जब भारत सरकार ने देश छोड़ने के लिए कहा था, पर हमें प्रशासन की तरफ से ऐसी कोई कॉल नहीं आई थी। प्रशासन ने हमें जांच के लिए बुलाया था।
6 महीने का बढ़ाया गया है वीजा
राबिया ने आगे कहा कि हमारा 6 महीने का वीजा बढ़ा दिया गया है। प्रशासन ने हमारे साथ काफी अच्छा बर्ताव किया और किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आई। हमारा 6 सदस्यों का परिवार रह रहा है। मेरे भाई और पिता मिस्त्री का काम कर रहे हैं तो वहीं मेरे जीजा वेल्डिंग का काम यहां कर रहे हैं। हमें यहां रहने के लिए भारत सरकार का शुक्रिया कहना चाहते हैं।
22 अप्रैल के बाद बना है तनावपूर्ण माहौल
आपको बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कह दिया था। जिसके बाद देश के अलग-अलग कोनों से पाकिस्तानी नागरिकों को वापिस भेजा जा रहा है। पाकिस्तान ने भी भारतीय नागरिकों को निकालने का आदेश दिया था।