खबरिस्तान नेटवर्क: पंजाब के एक और युवक की अमेरिका में मौत हो गई है। युवक कपूरथला के सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी का रहने वाला बताया जा रहा है। एक सड़क हादसे के दौरान युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान गुरमिंदर सिंह के तौर पर हुई है। उसके पिता का नाम जरनैल सिंह बताया जा रहा है जो कि अराइंटा का रहने वाला है। जैसे ही परिवार को युवक की मौत की जानकारी मिली है तो सब सदमें में चल गए हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट चुका है वहीं बेटे की मौत से परिवार और गांव में भी मातम छाया हुआ है।
2018 में गया था अमेरिका
जानकारी के अनुसार, गुरविंदर सिंह अपने अच्छे भविष्य और रोजगार के लिए 2018 में अमेरिका के लिए गया था। इस दौरान हुए सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी। परिवार वाले उसकी शादी करवाने का अभी सोच ही रही थे और उसके लिए लड़की ढूंढ रहे थे लेकिन किस्मत को कुछ ओर ही मंजूर था जिस उम्र में उसके घर शहनाई बजने वाली थी उसी उम्र में मौत हो गई।
मरने से 10 मिनट पहले हुई परिवार से बात
मृतक गुरविंदर के पिता जरनैल सिंह ने इस मामले में बात करते हुए कहा कि एक्सीडेंट के दो घंटे बाद ही बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई हालांकि उसको अस्पताल में भी भर्ती करवाया था। वह हर शाम को सैर करने के लिए भी जाता था। उनकी गुरवदिंर से एक्सीडेंट के 10 मिनट पहले ही बात भी हुई थी।
बताया जा रहा है कि गुरविंदर सिंह अमेरिका के रिडले शहर में शाम के समय टहल रहा था। तभी पीछे से आ रहे दो वाहनों ने लापरवाही से उसको टक्कर मार दी। इसके कारण वह गंभीर तौर पर घायल हो गया। फिर उसको तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।