खबरिस्तान नेटवर्क: पूरे पंजाब में सिंगल-यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है। उसके बाद भी कुछ जगहों पर सिंगल-यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल किए जाने के कारण नगर निगम की टीमों को शिकायतें मिल रही थी। इसी मामले के चलते एक हफ्ते पहले वेस्ट हल्के में स्थित आईसीआईसी बैंक की इमारत में बने गोदाम की कार्रवाई करते हुए नगर निगम की टीम ने उसे सील कर डाला है। इसके बाद गोदाम का मालिक नगर निगम मेयर विनीत धीर के सामने पेश भी हुआ। उसने कहा कि गोदाम में सिंगल-यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। इसके लिए वह चाहे गोदाम खोलकर भी देख सकते हैं।
नगर निगम के दफ्तर ले जाया जा रहा सामान
इस सारे मामले की जानकारी देते हुए मनदीप सिंह सुपरिटेंडेट ने कहा कि आज उन्होंने मीडिया की मौजूदगी में गोदाम खोला। इस दौरान उन्होंने गोदाम में से भारी मात्रा में सिंगल यूज ग्लिास और थर्माकोल की प्लेंटे ले। उन्होंने कहा कि मिस्टर मंगू की होलसेल सप्लाई की दुकान है। यह दुकान गुड़मंडी में है और यहां उनका गोदाम भी है। सारा सामान उन्होंने जब्त कर लिया है और अब वह इसको नगर निगम के दफ्तर में लेकर जा रहे हैं। वहां ले जाकर वह सारा सामान नष्ट कर देंगे।
कार्बन उत्सर्जन हो जाएगा कम
सुपरिटेंडेट ने इस दौरान कहा कि शहर को हरा-भरा और स्वस्थ बनाने के लिए वो यह मुहिम चला रहे हैं। जब सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगेगी तो इससे कार्बन उत्सर्जन को भी कम करने में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि विश्व पर्यावरण दिवस 2022 पर विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण अधिकारी ने राज्य में पर्यावरण की रक्षा के लिए राज्य सरकार के निर्णय की घोषणा की थी। पंजाब को हरा-भरा और स्वस्थ बनाने के लिए जुलाई 2022 से सिंगल यूज्ड प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया था।