ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका में पंजाबी ट्रक ड्राइवर को कोर्ट ने 9 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उसे नशा तस्करी के मामले में यह सजा सुनाई है। दोषी की पहचान 58 साल के इकबाल सिंह विर्क के रूप में हुई है। इकबाल सिंह ने कोर्ट में स्वीकार किया वह ओंटारियो से कैलिफॉर्निया तक अपने ट्रक के जरिए कोकीन की खेप अमेरिका समेत कई जगहों पर पहुंचाता था।
2024 को FBI ने किया अरेस्ट
इकबाल सिंह विर्क और उसके साथ रणजीत सिंह रोवाल को मिशिगन को जोड़ने वाले ब्लू वॉटर ब्रिज के पास चैकिंग के दौरान FBI ने गिरफ्तार किया। चैकिंग के दौरान ट्रक के एक सीक्रेट चैंबर से 124 किलो कोकीन बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 33 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
उम्रकैद की सजा हो सकती थी विर्क को
जानकारी के मुताबिक इकबाल सिंह विर्क को इस मामले में उम्रकैद की सजा हो सकती थी, लेकिन कोर्ट में अपना जुर्म स्वीकार करने के बाद कोर्ट ने उसे 9 साल की सजा सुनाई है। कबूल करने के बाद उसे 9 साल की सजा सुनाई गई। वहीं, उसके साथी रणजीत सिंह रोवाल को 37 महीने की कैद मिली है। दोनों आरोपी भारतीय नागरिक हैं और कनाडा के PR (परमानेंट रेसीडेंट) हैं। अमेरिकी कानून के तहत सजा पूरी होते ही विर्क को अमेरिका से सीधे भारत डिपोर्ट कर दिया जाएगा।









