जालंधर में Veg की जगह Non-Veg Momos देने पर हुआ विवाद, जमकर हुआ हंगामा

जालंधर मॉडल हाउस में 'Devil Momos' के बाहर देर रात काफी हंगामा देखने को मिला। जिस कारण दुकानदार और ग्राहक के बीच तीखी नोंकझोंक हुई, जिसके बाद काफी देर तक हंगामा हुआ। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के मॉडल हाउस में ‘Devil Momos’ के बाहर देर रात काफी हंगामा देखने को मिला। जिस कारण दुकानदार और ग्राहक के बीच तीखी नोंकझोंक हुई, जिसके बाद काफी देर तक हंगामा हुआ। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Veg की जगह चिकन Momos दिए
युवक का आरोप है कि Devil Momos के पास देर रात मोमोज़ खाने आया। उसने दुकानदर से एक प्लेट वेज मोमोज़ मांगे, लेकिन उसे वेज की जगह चिकन वाले मोमोज दे दिए गए। गलत ऑर्डर देने पर युवक भड़क गया और उसने दुकानदार व उसके कर्मचारियों के साथ बहसबाजी करनी शुरू कर दी।

देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया और काफी ज्यादा हंगामा होने लग गया। विवाद के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

दुकान मालिक व कर्मचारी ने मांगी माफी
वहीं इस मामले पर जब दुकान मालिक और कर्मचारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऑर्डर देने में गलती हो गई है। ग्राहक ने पनीर वाले मोमोज़ ऑर्डर किए थे, पर गलती से उन्हें चिकन वाले मोमोज़ भेज दिए। इसके लिए हमने ग्राहक से माफी भी मांग ली है। ऑर्डर ज्यादा होने के कारण कर्मचारी से ऐसी गलती हुई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत करवाया
मामला बढ़ता देख आस-पास के लोगों ने पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने ग्राहक को समझाया, तब जाकर यह पूरा मामला शांत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *