पंजाब में AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर ED की रेड, सुबह सुबह पहुंची टीम

ED raids the home of AAP MLA Amandeep Kaur Arora in Punjab; team arrives early in the morning.

पंजाब के मोगा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर बुधवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की।

जानकारी के मुताबिक, ED की टीम सबसे पहले मोगा-लुधियाना रोड स्थित उनके फ्लैटों पर पहुंची। इसके बाद विधायक के घर पर भी रेड की गई। छापेमारी के दौरान ED के साथ CRPF की टीमें भी मौजूद रहीं।

सुरक्षा के मद्देनजर विधायक के घर और फ्लैटों के आसपास सुरक्षा घेरा बनाया गया है। फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और छापेमारी के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने शनिवार को पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस सूची में मोगा से मौजूदा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को दोबारा पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *